लखनऊ। आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वह गुरुवार को पदभार ग्रहण करेंगे। 
श्री मिश्रा को आरके तिवारी के स्थान पर नियुक्त किया गया है। आरके तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे। दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के उत्तर प्रदेश काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह वर्तमान आवास और शहरी मामलों के सचिव हैं। वह दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के अध्यक्ष भी हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts