सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट-----
सरधना (मेरठ) बुधवार को बरनावा रोड स्थित एसजी वर्ल्ड स्कूल में शपथ समारोह दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एसजी वर्ल्ड का प्रांगण खचाखच भरा दिखाई दिया। स्कूल के प्रागण को ओलंपिक के 5 रंगों से सजाया गया व उसके चारों तरफ स्कूल में विभाजित चारों हाउस के झंड़ो से प्रागण की सुंदरता को उभारा गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गणेश वंदना की गई व कक्षा नौ की छात्रा आंचल ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी, योगासन की भी कुछ प्रस्तुतियां को स्टेज पर दर्शाया गया। हेड ब्वॉय देव राजपूत, हेड गर्ल सिम्मी त्यागी वे अन्य हाउस कैप्टन, वाईस हाउस कैप्टन ने मिलकर प्रागण मैं मार्च पास्ट करते हुए प्रधानाचार्या को सलामी दी व प्रधानाचार्या के साथ सभी ने शपथ ली कि वे स्कूल के सभी क्रियाकलापों को अपनी जिम्मेदारी से पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। प्रधानाचार्या रुचि गुप्ता ने इन सब के साथ डिसिप्लिन इंचार्ज एक्टिविटी इंचार्ज व स्पोर्ट्स कैप्टन आदि को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या रुचि गुप्ता ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर नीरज त्यागी, शगुन, हिमांशु, पुनीत, अरशद, शिवम्,उमेश,मिसबाह खान, सलोनी, रूबी, संजू, ज्योति, सुषमा, दीपा, पूजा,गुलराना, इक़रा आदि अध्यापक व अध्यापिका मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment