कॉलेज में घुसकर छात्र को पीटा,फायरिंग

सरधना (मेरठ) गुरुवार को रोहटा थाना क्षेत्र के  रासना डिग्री कॉलेज में दबंग छात्रों ने क्लास रूम में घुसकर एक छात्र पर जानलेवा हमला करते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे पीटते हुए कॉलेज के बाहर तक घसीट लाए।यही नहीं आरोप है कि दबंगों ने कॉलेज में आतंक फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की। मामले को लेकर पीड़ित छात्र की ओर से तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया था। वही कॉलेज में हुई फायरिंग को लेकर दहशत कायम हो गई। 

 उखलीना गांव निवासी कार्तिक शर्मा ने बताया कि वह रासना के कॉलेज में परीक्षा देने के लिए गया गया था। इस दौरान कुछ दबंग परीक्षा रूप में घुस आए और उसे बेवजह मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी दबंगों उसे पीटते हुए कॉलेज के बाहर तक घसीट कर ले गए। यही नहीं आतंक फैलाने के उद्देश्य से दबंगों ने कॉलेज में फायरिंग भी की। इसे लेकर कॉलेज में दहशत कायम हो गई और आरोपी फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले को लेकर पीड़ित छात्र की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है । समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।वही कॉलेज प्रशासन का कहना है कि फायरिंग की बात गलत है कॉलेज में मारपीट हुई है। आरोपी छात्र की ओर से तहरीर दी गई है पुलिस कार्रवाई कर रही है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts