सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट-----

सरधना (मेरठ) जन विश्वास यात्रा को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा व सरधना विधायक ठाकुर संगीत सोम ने नगर के  रामलीला मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि मेरठ जनपद में जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सरधना के रामलीला मैदान में जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा जिसमें भाजपा कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा । इसी के साथ भाजपा को भारी बहुमत से 350 पार का नारा देते हुए जिताने की अपील की जाएगी । सरधना मंडल अध्यक्ष राजीव जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ऋषभ जैन सुनील जैन रोकी सूर्या आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं ।

 रोहटा क्षेत्र में भी भाजपाइयों ने तैयारियों को लेकर लिया जायजा। विधानसभा प्रभारी महेश अग्रवाल विधायक जितेंद्र सतवाई,मंडल अध्यक्ष बॉबी शर्मा,मंडल यात्रा प्रमुख विजय शर्मा,महामंत्री राहुल त्यागी, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र सिवाच, सुरक्षा प्रमुख पंकज चौहान पूठ, डायरेक्टर अंकुर सागवान, संचित भोला, जिला उपाध्यक्ष दयाल त्यागी,सोनू मीरपुर, प्रवीण मढ़ी, शैलेंद्र मलिक,जयराज एडवोकेट, संजय चिकारा,सचिन सोम, कुलदीप सागवान,अमित चौहान,नितिन पूनिया,मांगेराम मल्लापुर  व पिंटू शर्मा अनिल चौधरी । 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts