सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

सरधना (मेरठ)। कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स में नववर्ष व कार्निवाल क्रिसमस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर प्रसिद्ध जादूगर एमपी अंसारी के शो का सभी ने आनन्द लिया।

     कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा विद्यार्थियों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई। विद्यालय द्वारा कार्निवाल में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसके अंतर्गत फैशन शो, डांस, फ्लेमलैस कुकिंग, सिंगिंग, मिमिक्री, डॉटर-फादर फैशन शो, सन-मदर फैशन शो शामिल रहे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाकर ट्राफी, इनाम व सर्टिफिकेट प्रदान किए गण्। इसके अतिरिक्त विद्यालय में कानिवाल में अनेक खाने पीने व गेम्स के स्टाल दिखाई दिए। 


  इस अवसर पर प्रसिद्ध जादूगर एमपी असारी ने अपने जादू के हैरतअंगेज खेलों से विद्यार्थियों व समस्त जनता का मन मोह लिया। विद्यालय में विशेष अतिथि के रूप में सूर्यदेव त्यागी, भाजपा सरधना मंडल अध्यक्ष राजीव जैन, सरधना व्यापार मंडल अध्यक्ष पकंज जैन, शाहवेज अंसारी, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ डा. महेश सोम, जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह. राधिका गौतम (एक्ट्रेस व मॉडल), आशीष गौतम व नाज़िश जमाती हाजी याकूब मोहसिन, हाजी याकूब चौधरी, (घोंसी) आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, प्रबंधक शल्विक जैन व प्रधानाचार्या श्रीमति अल्का शर्मा ने कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्निवाल में सभी के लिए सकी ड्रा कूपन भी रखे गए। जिसमें लक्की ड्रा के आधार पर पुरस्कार दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts