Meerut-आज जनहित फाउंडेशन और आर एस एस के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि अभियान के तहत आर्य वैदिक इंटर कॉलेज गांव कलंजरी परिसर मे पौधारोपण किया गया।
स्कूल के बच्चो ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको ब्रिक बनायी जिससे इन ईको ब्रिक को पौधो के चारो और लगाकर पौधो की सुरक्षा की जा सके। स्कूल के बच्चो द्वारा इस ईको ब्रिक को एक प्लास्टिक की बोतल मे चिप्स, बिस्कुट इत्यादि की पोलिथिन को बारीक बारीक टुकडो मे काटकर बोतल के अन्दर भरकर बनाया गया। राष्ट्रीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता में स्कूल ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की पहल की। इस कार्यक्रम मे जनहित फाउन्डेशन की निदेशिका अनिता राणा जी व स्कूल मैनेजर इंदरवीर सिहं, अध्यापिका डॉ0 रीना जो कि आर एस एस मे शिक्षण संस्थान गतिविधि की प्रांत सहसंयोजक व अध्यापक संजीव कुमार, नरेन्द्र पाल सिहं, दर्शन कुमार एंव जनहित फाउन्डेशन के एसोसिएट डायरेक्टर निपुण कौशिक और जनहित फाउंडेशन के सीनियर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अजय कुमार उपस्थित रहे।अनिता राणा ने बच्चो को पर्यावरण संरक्षण के छोटे छोटे और बड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। रीना जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल मैनेजर श्री इंद्रवीर सिंह जी ने सभी अतिथियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment