नई दिल्ली (एजेंसी)।पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी ने दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदल दिया है। राजधानी दिल्ली ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी जोरदार ठंड पड़ रही है। 
शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड के चलते लोग परेशान नजर आए, इस कारण सुबह से ही जगह-जगह आग जलाने और हाथ सेंकने का नजाारा आम है। दोपहर भी यही स्थिति है। फिलहाल धूप निकली है, लेकिन शीतलहर के चलते राहत नहीं मिल रही है। उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बन गई। 
दो दिन के लिए जारी है यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है। भीषण ठंड के चलते मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आगामी दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर एक से तीन जनवरी तक बर्फबारी की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts