मेरठ। मेरठ के वेदव्यास पुरी में बने आईटी पार्क का आज केंद्रीय आईटी राज्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मेरठ को आईटी का हब बताया। उन्होंने कहा कि देश सेमीकंडक्टर (इलेक्ट्रॉनिक्स) बनाने के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने जा रहा है। दक्षिण पूर्वी एशिया की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में अपने उद्योग लगाने के लिए रुचि दिखाई है। केंद्रीय आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि बेंगलुरु और चेन्नई के बाद मेरठ अगले आईटी केंद्र  के रूप में उभर कर आएगा। कहा कि मेरठ परिवहन हब के बाद आईटी हब बनने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने का उद्देश्य फर्जीवाड़ा रोकना है। इसका विरोध वे लोग कर रहे हैं, जो वर्षों से फर्जी मतदान कराते रहे हैं। इससे किसी की कोई सूचना खत्म होने का मामला नहीं है। इसके अलावा आधार केंद्र, इंटरनेट एक्सचेंज डिजिटल यूपी की और बड़ा कदम है। वहीं, डबल इंजन की सरकार अब डबल डिजिटल यूपी की ओर बढ़ रही है। इससे मेरठ के युवाओं को स्टार्टअप खोलने में मदद मिलेगी।

कहा कि ये डिजिटल इंडिया का डिजिटल उत्तरप्रदेश से संबंधित है। इंटरनेट एक्सचेंज से मेरठ में इंटरनेट की गति बढ़ेगी। इस कार्यक्रम का श्रेय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सांसद को जाता है। इस प्रोजेक्ट के जरिये हम युवायों को स्टार्टअप के जरिये आगे लेकर जाएंगे। अब हांगकांग, न्यूयॉर्क वाली कम्पनियां अब उत्तर प्रदेश में निवेश करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts