शिकायत  करने के बाद विभाग नहीं बदल  रही बिजली के  खंबे 

 मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र केघोसी मौहल्ला समेत कई मौहल्लों में बिजली की खंबे  पूरी तरह जंजर हालत  में  पहुंच चुके है। जंग लगने के बाद आधे से ज्यादा खंबे गिरने के कगार पहुंचे चुके है। क्षेत्रवासियों  की शिकायत के  बाद भी अभी भी विभाग कुंभकरर्णी नींद में सोया हुआ है। 
 लालकुर्ती में पीवीएनएनएल द्वारा बिजली की आपूर्ति की जा रही है। विभाग की ओर से काफी  खंबे वर्षो पहले  लगाये थे। लेकिन लगाने के बाद विभाग यह भूल गया कि वह किस हालत में है। शुक्रवार को  ग्रांउड रिपोटिंग के दौरान बिजली के खंबों की हालत देखी गयी तो खंबे नीचे की ओर से जंग के कारण पूरी तरह गल गये है। केवल तारों के सहारे वह खडे  है। अगर कोई वाहन टक्कर मार तो बडा हादसा हो सकता है। लालकुर्ती की सडके वैसे ही छोटी है। ऊपर से जंजर हो चुके  खंबे के कारण लोगों में दशहत का  माहौल है। क्षेत्रवासी तहसीम , बाबू खान ,धर्मपाल का कहना है कई बार बिजली  विभाग के अधिकारियों से खंबों को बदलने की शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। इस बारे में एमडी  पावर के पीआरओ एस के सिंह से बात करने का प्रयास किया उनका कहना है वह अधिकारियों के संज्ञान में  यह  बात डाल  देंगे  । शिकायत का निवारण शीघ्र किया  जाएगा। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts