किसानों के हित में मोदी ने किया कामः सीएम योगी
लखनऊ।किसानों के मसीहा माने जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको नमन करने के साथ कृषकों, कृषि उद्यमियों तथा कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।
लखनऊ में लोक भवन में आयोजित समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह के किसानों के हित में किए गए कामों को भी बताया। सीएम योगी ने कहा कि आज जब हम चौधरी साहब की 119वीं जयंती के कार्यक्रम में यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए यह प्रसन्नता है कि चौधरी साहब की कर्मभूमि पर किसानों की लम्बे समय से चीनी मिल की मांग को हमने पूरा किया है। किसान परेशान थे, पिछली सरकारें नहीं कर पाईं, लेकिन हमारी सरकार ने रमाला में एक नई चीनी मिल लगा कर के किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ने 2018 में फसलों की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य हो इसको लागू करने का काम किया। हर किसान का सम्मान हो, अन्नदाता खुशी के साथ आगे बढ़ सके तथा किसानों के समर्थन मूल्य की बात तो सबने की, लेकिन देश भर में इसको ईमानदारी से लागू करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर दिखाया।

No comments:
Post a Comment