सरधना (मेरठ) दबथुवा में हुई परिवर्तन संदेश रैली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के समक्ष भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती के सगे भांजे बागपत निवासी प्रबद्ध कुमार ने राष्ट्रीय लोकदल में विलय किया। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी के करीब 1000 नेताओ व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में विलय कर लिया। इसमें मुख्य रूप से सी०पी सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), चौ०विजेंद्र सिंह (राष्ट्रीय महासचिव), राम जी लाल कश्यप (राष्ट्रीय सह संयोजक), राजीव कुमार जी, जैनेन्द्र जाटव, ओमेंद्र गौतम, फौजी फयाज हुसैन, दया राम प्रजापति, पवन गौतम, सुभाष जाटव आदि हजारों नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment