मेरठ, 22 दिसंबर। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सडक एवं परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी 23 दिसंबर को मेरठ में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के शुभारंभ के साथ ही तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओ का शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने दी। 

उन्होने बताया की मेरठ शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-235 (334) (हापुड अड्डा चैराहा से बिजली बम्बा चैराहा तक) के चैनेज 3.00 से 7.469 तक चैडीकरण कार्य जिसकी लंबाई 4.469 किमी तथा जिसकी कुल लागत रू0 4492.35 लाख है, का शिलान्यास करेंगे। सांसद ने बताया की कल सुभारती विवि स्थित मैदान में उनका कार्यक्रम होगा जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। केन्द्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में विधायक सरधना संगीत सोम, विधायक किठौर सतवीर त्यागी, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल आदि भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts