मेरठ, 22 दिसंबर । बोस्टन कार्डियक फाउंडेशन और जसवंत राय अस्पताल पिछले 22 वर्षों से चली आ रही निस्वार्थ सेवा को जारी रखते हुए वर्ष 2022 में भी निशुल्क पेसमेकर कैंप 8 फरवरी को आयोजित करेगा। इस कैंप में 15-20 गरीब व जरूरतमंद मरीजों को पेसमेकर लगाए जाएंगे। पेसमेकर, हास्पिटल चार्ज, जांच और डाक्टर की फीस का खर्चा संयुक्त रूप से यह दोनों संस्थाएं उठाएंगे। जसवंत राय अस्पताल में रूबरू हुए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया, कि जिस मरीज की नब्ज कम होती है, उसे यह पेसमेकर लगाया जाता है। इसके बाद अगर हार्ट काम करना बंद करता है, तो तुरंत यह पेसमेकर शुरू हो जाता है। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में डा. एससी अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, अशोक राजवंशी, राजीव रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts