सरधना (मेरठ) सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में प्रस्तावित खेल यूनिवर्सिटी का काम जल्द शुरू हो जायेगा। नए साल यानी जनवरी 2022 में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेल यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि 4 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरधना के सलावा में खेल यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और विधायक संगीत सोम के साथ मंडल आयुक्त व आईजी जॉन ने क्षेत्र का मुआयना किया। इस दौरान हैलीपेड व सभास्थल की जमीन चिन्हित की गई। पार्टी के शीर्ष नेताओं के क्षेत्र में आने की सूचना से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

No comments:
Post a Comment