अमित यादव
एटा। शनिवार को मौसम का मिजाज पलट गया। सुबह से ही आबादी के चारों ओर धुंध, कुहासा और आसमान में बादलों का डेरा तथा हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान भी नीचे खिसक आया। मौसम के ऐसी जुगलबंदी से सूरज की चाल थमती नजर आई। इससे ठंड भी बढ़ गई है। वैसे, मौसम के ऐसे हाल से किसान खुश नजर आए।
एक दिन बाद अगहन मास शुरू होगा, इस महीने में सर्दी के तेवर तल्ख होते हैं। शनिवार को मौसम में उतार-चढ़ाव दिखा। सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा और आबादी के चारों ओर कुहासा सा नजर आया। वहीं सुबह से सायं तक कभी कभी बूंदा-बांदी हुई। इससे सूरज नहीं चमक सके। मौसम के ऐसे हाल से सर्दी का अहसास भी शरीर को हुआ। सुबह 11 बजे तक अधिकतम तापमान 20 पर दिखा। वैसे, धुंध और कुहासे की वजह से दिन में सूरज खिलकर नहीं चमके और मौसम सर्द हो गया।
साथ ही रुक-रुक कर चल रही पछुआ हवा बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी। मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ समय तक सुबह में कुहासा का असर बना रहेगा और तापमान में गिरावट होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी बताते है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है।
वायुमंडल के दबाव में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। पूरे क्षेत्र में वायुमंडल की आद्रता औसतन 80 फीसद से ज्यादा रहने के कारण से ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। अगले समय में मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts