गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने लगाया जाम 

 मेरठ। थाना कोतवाली क्षेत्र के बुढना गेट चौकी के  ठीक पीछे रविवार को दुकान के विवाद में एक व्यापारी को गोली मार दी गयी। जिसमें  गंभीर अवस्था में  आंनद हॉस्टिल में भर्ती कराया गया है। वही व्यापारियों ने दिन निकलते व्यापाारी से गोली से हमले के बाद जाम  लगा दिया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन करने में जुटी है। 

  पंजाबी पुरा निवासी पुनीत जैन पुत्र राकेश  जैन की जत्तीवाडा स्थितमधु  तेवतिया मार्केट में बर्धनमान कॉपी मार्ट के  नाम  से दुकान है जहां पर कागज का व्यापार करते  है। रविवार की सुबह पुनीत दुकान खोलकर पूजा कर रहे थे।तभी  बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुनित  की दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर उनकी पुनीत  से कहा सुनी हो  गयी। तभी एक व्यक्ति ने पुनीत पर गोली चला दी जो उसके पेट में जाा लगी। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गये। गोली लगने की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी एकत्र  हो गयी। आनन फानन में खून से लथपथ पुनीत को पहले जसवत राय हॉस्पिटल में जाया गया। जहां से उसे आंनद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी क्राइम अमित कुमार व सीओ कोतवाली अरविन्द्र चौरसिया समेत मय फोर्स मौके पर पहुंचे। घटना का  पता चलते  व्यारियों ने बुढाना गेट पर जाम लगा दिया। व्यापारियों का  कहना था जिल में अपराध  तेजी से बढ गया है। कानून नाम की कोई व्यवस्थाा नहीं रहे गयी है। 



 वहीं एसपी क्राइर्म अमित कुमार ने बताया पुनित की अपने मक ान मालिक वरूण तेवातिया से किराये को लेकर विवाद चलरहा है। मामला कोर्ट में  पहुंचा  हुआ है। रविवार को भी वरूण पुनीत की दुकान पर किरायें को बढाने की बात  करने के लियेअया था। किसी बात को दोनो के बीच विवाद हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है। वही आंनद हॉस्पिल में पुनीत की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुनीत के  परिजनों की ओर से कोतवाली थाने में वरूण समेत एक अन्य  के  खिलाफ तहरीर दी गयी है। 

  कोतवाली सीओ पर भडके व्यापारी 

 घटना के बाद संयुक्त व्यापार संघ के  अध्यक्ष अजय गुप्ता ,महामंत्री दलजीत सिंह अन्य व्यापारियों के साथ मौके  पर पहुंचे। इस दौरान वह सीओ अरविन्द चौरसिया पर भडक  गये। व्यापारियों  की सीओ व एसपी क्राइम  से नौकझौंक हुई। मौके  पर पहुंचे एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने व्यापारियों को किसी तरह समझाबुझा कर शांत कराया। व्यापारियों ने मार्केट में पुलिस  कर्मियों की गश्त  की मांग की।  वही आरोपी की तलाश  में  टीम की दो टीमों को  लगाया  गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts