मोदीनगर।विधायक ने कार्यालय पर जनसुनवाई दरबार लगाया गया जिसमें विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जहां विधायक डॉ मंजू शिवाच ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द ही समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया इस दौरान विधायक के पास बिजली पानी जमीनी समस्याएं सहित विभिन्न समस्याए आई वही विधायक ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की समस्याओं का समाधान कराए जाने की बात कही विधायक डॉ मंजू शिवाच ने कहा कि वह लगातार अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान कराए जाने का प्रयास करती रहती हैं उन्होंने लोगों को संचारी रोगों से बचाव को लेकर जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts