मोदीनगर।सीकरी कला गांव में दसवे वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया वैक्सीनेशन कैंप में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और टीकाकरण कराया इस दौरान ग्राम प्रधान सुरमेश शर्मा ने बताया कि गांव में यह दसवीं बार टीकाकरण कैंप लगाया गया है गांव में अधिकतर लोग टीकाकरण करा चुके हैं और आगे भी सरकार के निर्देशानुसार कार्य किए जाएंगे उन्होंने बताया कमपोजिट विद्यालय में चिल्ड्रन हेल्थ दिवस मनाया गया जहा छोटे-छोटे बच्चों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी उन्होंने ग्रामीणों से कहा की मौसम परिवर्तन होने के कारण डेंगू मलेरिया अपने पैर पसार रहा है इसलिए सभी अपने घर के आस-पास की साफ सफाई रखें और दूसरों को भी जागरूक करें तभी इन घातक बीमारियों से बचा जा सकता है

No comments:
Post a Comment