मोदीनगर।विधानसभा क्षेत्र के गांव शेरपुर में पीसीएस की परीक्षा पास करने वाली किसान की बेटी साक्षी का फूलों से भव्य स्वागत किया गया कोविड के कारण साक्षी जॉइनिंग नही हो पाई थी साक्षी की जोइनिंग अक्टूबर माह में हुई इसी क्रम में स्वागत समारोह आयोजन किया गया था जहा साक्षी का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया गांव शेरपुर निवासी इंद्रपाल पेशे से किसान है वह खेती कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं।वही पूर्व विधायक पंडित सुदेश शर्मा रालोद नेता सत्येंद्र तोमर,रणबीर दहिया एव शहर एवं गांव के समस्त गणमान्य लोगों ने साक्षी को पीसीएस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर बधाई दी एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने कहा की मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती अगर वह अपने लक्ष्य को निर्धारित कर ले एक  दिन सफलता जरूर मिलती है

No comments:

Post a Comment

Popular Posts