वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज, वाराणसी के परमानन्दपुर परिसर में सोमवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता यूपी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के सह आचार्य एवं यूजीसी प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. डीके सिंह ने सभी बिन्दुओं पर प्रकाश डाला एवं शिक्षकों द्वारा उठाये गये प्रश्नों का समुचित उत्तर भी दिया।
उन्होंने कहा कि हमें शिक्षार्थियों में नैतिकता, तार्किकता, करुणा एवं संवेदनशीलता विकसित करनी चाहिए। साथ ही रोजगार के लिए सक्षम बनाना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मिथिलेश सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों का भी उल्लेख किया और यह भी कहा कि इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य किसी भी सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखने वाले शिक्षार्थियों को समान रूप से सर्वोच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओपी चौधरी ने कहा कि ज्ञान के परिदृश्य में पूरे विश्वनेंतेजी से परिवर्तन हो रहा है उसके अनुरूप यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जा रही है।
कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ. परितोष प्रसाद भट्टाचार्य ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के नागरिकों की हमारी अगली पीढ़ी को सही मायने में आकार देते हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आकृति मिश्रा ने किया।

No comments:
Post a Comment