मेरठ। योगी सरकार में  वंचित,शोषित समाज और गरीब तबके के खिलाफ दरिदंगी ,हैवानियत और गुडांगर्दी की खुली छूट मिली है। २४ नवम्बर को प्रयाग राज में के फाफामऊमें घटी घटना इसक ा ताजा प्रमाण है। भाजपा जब  पूरे देश में  संविधान दिवस मनाने का नाटक कर रही थी तब प्रयाग राज में एक दलित परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गयी। जिसमेंदंपत्ति सहित उसकी बेटी भी शामिल थी। इससे ज्यादा शर्मनाक  बात और क्या होगी नाबालिग बेटी की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। यह योगी सरकार का असली चेहरा सामने आ रहा  है। यह  बाते आम आदमी पार्टी के  महानगर अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कही है। 

राज्यपाल  को भेजे  गये ज्ञापन में जिला अध्यक्ष ने बताया घटना के बाद आम आदमी पार्टी के संासद संजय सिंह को पीडित परिवार से मिलने पता चला है पीडितपरिवार को २०१९ से प्रताडित किया जा रहा  था। उन्होने पुलिस पर आरोप लगाया तक मुकदमा दर्ज होने के बाद भी दो साल तक चार्जशीट नहीं  लगी। उन्होने बताया ऐसी कई घटना यूपी में हो चुकी है। उन्होने आरोप लगायी योगी सरकार की पुलिस जाति देखकर कार्रवाई करती है। उन्होंने राज्पालसे मांग की है। इस मामले  की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाय। जिन लोगों ने दरिदंगी  सेहत्या की है। उन्हें फंासी दी जाए। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts