मेरठ। सेंट मेरिज एकेडमी स्कूल में पुरातन छात्रों की संस्था एक्समा द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता स्पोट्र्स मीट का आयोजन किया गया। एलुमनाई एसोसिएशन एक्समा की दूसरी स्पोट्र्स मीट के मुख्य अतिथि सीडीओ शशांक चौधरी मेरठ रहे। जिन्होने विजेताओं को पुरस्कार देकर  सम्मानित किया। 

प्रतियोगिता का प्रारंभ एक्समा के पैट्रन व स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन ने ध्वजारोहण कर किया। सुबह 9 बजे से ही पुरातन छात्रों का एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आना शुरू हुआ। एक्समा के सदस्य होना ही इस खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए योग्यता थी। प्रतियोगिता के लिए 150 से अधिक पुरातन छात्रों ने अलग.अलग प्रतियोगिताएं में भाग लिया। खिलाडिय़ों के इस प्रतियोगिता में तीन वर्ग बनाए गए हैं। 18 वर्ष से 30 वर्ष की आयु तक, 31 वर्ष से 45 वर्ष की आयु तक तथा 46 से ऊपर । 



१८ से ३० वर्ष की आयु में १० मीटर की दौड में प्रथम  स्थान नमित खत्री दूसरे स्थान पर नीतिश गुप्ता,तीसरे स्थान पर शिवम स्र्रप्रा रहे। ३१ से ४५ मीटर की दैाड में संयम प्रथम, दूसरे स्थान पर कोनार्क बंसल व तीसरे स्थान पर अभिजीत दुबे रहे। ४६ साल से ऊपर की दौड में प्रथम स्थान पर उमेश तोमर, दूसरे स्थान अनुज  अरोडा तीसरे स्थान पर अंनत  जीत  रहे। ४०० मीटर १८ से ३० आयु वर्ग दौड में प्रथम स्थान श्रीमन ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर नीतिश तीसरे स्थान पर नामित खन्ना रहे। 


400 मीटर की दौड़ में  31 से 45 वर्ष की आयु के वर्ग में प्रथम स्थान अभिजीत दुबे, दूसरा स्थान कोनार्क बंसल, तीसरा स्थान अतुल कुमार वर्मा ने प्राप्त किया।400 मीटर की दौड़ में  46 वर्ष की आयु से ऊपर के वर्ग में प्रथम उमेश,द्वितीय अनुज, तीसरे स्थान पर अंनत रहे। साइक्लिंग  की १२०० मीटर रेस में आरूष अग्रवाल प्रथम कार्तिक कालरा दूसरे, अनुज अरोड तीसरे स्थान पर रहे। इस तरहअन्य प्रतियोगिता में पुरातन छात्रों का जोश देखते ही बनता दिखाता था। 

 सीडीओ  शशांक चौधरी, ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन तथा एक्समा के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सीडीओ श्री शशांक चौधरी आईएएस ने अपने अभिवादन में सभी पुरातन छात्रों का हौसला बढ़ाया और उनकी फिटनेस देखकर बाकी लोगों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि सीडीओ शशांक चौधरी जी द्वारा सेंट मेरिज स्कूल के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, ब्रदर सुपीरियर ,ब्रदर आनंद, डॉ संदीप सहगल, आई एम ए उ प्र अध्यक्ष डॉ महेश बंसल, अतहर अली, डॉक्टर उमंग मित्तल, डॉ अमित उपाध्याय, डॉ आकाश बंसल, डॉ अमित पाठक, अभिषेक चौहान, डॉ अमित रस्तोगी,  नवीन अग्रवाल को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।इस मौके पर पुरातन छात्रों की संस्था एक्समा के अध्यक्ष एनउद्दीन शाह, पूर्व अध्यक्ष नीरज नारंग, उपाध्यक्ष विपुल सिंघल, महासचिव अपूर्व गुप्ता,  अजय वर्मा, शुभांकर शर्मा, अंकित सिंघल, अभिषेक जैन तथा अभिषेक जैन मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts