कार्रवाही के नाम पर खाना पूर्ति कर रहे नगर पंचायत कर्मी

बुलंदशहर : छतारी दोराहा मार्ग स्थित एसआर पेट्रोल पंप के निकट नगर पंचायत कर्मियों की मिली भगत से कस्बा दबंग बेख़ौफ़ होकर नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा कर रहा है। इतना ही नहीं दबंग ने रातो रात नगर पंचायत की भूमि पर इंटरलॉकिंग भी लगवा दी है। हालांकि बीते दिनों नगर पंचायत द्वारा जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। इन दिनों नगर पंचायत कर्मी कार्रवाही के नाम पर महज खाना पूर्ति कर रहे हैं। 

छतारी दोराहा मार्ग स्थित एसआर पेट्रोल पंप के निकट नगर पंचायत की भूमि है। जिसको बीते दिनों नगर पंचायत ने राजस्व टीम की मदद से भूमि को कब्जे मुक्त कराया था। जिसके बाबजूद भी उपरोक्त कस्बा निवासी दबंग ने नगर पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रहा है। स्थानीय लोगों के माने तो स्थानीय जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर दबंग नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं दबंग ने नगर पंचायत कर्मियों की मिलीभगत से कब्जे की हुई नगर पंचायत की भूमि पर रातों-रात  इंटरलॉकिंग भी लगा दी है। नगर पंचायत जनप्रतिनिधि की मिली भगत के चलते नगर पंचायत के कर्मी उपरोक्त दबंग के खिलाफ कार्रवाई करने में असमर्थ हैं। नगर पंचायत की भूमि इंटरलॉकिंग लगाएं जाने के बावजूद भी नगर पंचायत के कर्मचारी कार्रवाई के नाम पर महज खाना पूर्ति कर रहे हैं, नगर पंचायत कर्मचारियों ने कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति करते हुए कुछ ईंटो को उखड़वा दिया है। बाकी इंटरलॉकिंग को उखड़वाने की बजाएं उसपर बालू डलवा दी है। इससे साफ दिखाई दे रहा है कि नगर पंचायत कर्मचारी हुआ जनप्रतिनिधियों की मिली भगत सिंह पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। मामले में नगर पंचायत ईओ अरविंद कुमार मिश्रा से फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन फोन पर बात नही हुई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts