पैठ में मिले  रूपये  महिला ने थाने में  जमा कराये 

 


मेरठ। इंसानियत की मिसाल आज भी कायम है। लालकुर्ती पैठ में शॉपिग करने गयी रजबन बाजार की एक  ने कागजो में लिपटे रूपये को रविवार को थाने में जमा करा दिये। 


 रजबन छोटा बाजार निवासी मीनू पत्नि राजेश कढेरिया शनिवार को लालकुर्ती पैठ बाजार में शॉपिंग करने के लिये गये  थी। तभी उसका पैर कागज पर पड गये। जिस  पर मीनू ने पैर के नीचे दबे कागजों को देखा तो उसमें 5100 रूपये ,आधार कार्ड व दवाई की पर्चे थे।  मीनू ने इंसानियत का नमूना पेश करते हुए रविवार को लालकुर्ती थाने मे जमा करा दिये। मीनू का कहना था। शायद जिस व्यक्ति के  पैसे खोए है उस तक  पहुंच जाए । उन्होने अपना धर्म निभाया  है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts