मेरठ। प्रदेश  गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने सकिट हाऊस में उप गन्ना आयुक्त  ,जिला गन्ना अधिकारी के साथ मेरठ परिक्षेत्र केअन्र्तगत आने  वाली चीनी मिलों पेराई व  गन्ना भुगतान को लेकर बैठक की। जिसमें उन्होंने  अधिकारियों को दिशा निर्देश दिय। 

 उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र द्वारा गन्ना मंत्री को  बताया गया है कि  मंडल  में 17 चीनी मिलों से  16 में पेराई आरंभ हो गयी है। जिसमें एक निगम  की, तीन सहकारी व  निजी क्षेत्र  की 12  चीनी मिलें है। उन्होंने बताया मेरठ परिक्षेत्र में  सत्र 2021-22  के तहत अब तक 46.80 करोड  का  किसानों को गन्ना  भुगतान कर दिया गया है। गन्ना मंत्री ने साफ   कहा  कि जिन चीनी मिलों ने किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया  है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला गन्ना अधिकारी दुष्यन कुमार ने बताया कि  वर्तमान पेराई सत्र 2021-22 के अन्र्तगत अनामिका ने सात करोड, सकौती ने 5 करोड  नियत अवधि आागामी 29 नवम्बर तक भुगतान करने का  आश्वासन दिया है। गन्ना  मंत्री  ने  उप गन्ना आयुक्त से  साफ गन्ना भुगतान के बारे मे किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts