मेड़ के विवाद में चलाई गोली
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मेड़ के विवाद में एक युवक के सिर में गोली मारकर घायल कर दिया गया है। उसको उपचार जिला अस्पताल से अन्यंत्र रेफर कर दिया गया है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
घटनाक्रम के अनुसार जैथरा के ग्राम केसरपुर निवासी भूरे सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार और गांव के निवासी रामरतन और किशनवीर के मध्य मेड़ का विवाद 8 नवंबर की दोपहर हो गया। रजनीश का आरोप है कि इसी बात पर रामरतन और किशनवीर द्वारा चलाई गोली उसके सिर में लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों द्वारा घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

No comments:
Post a Comment