एटा। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत नामजद लोगों द्वारा तमंचा व धारदार हथियारों से कई लोगों पर जानलेवा हमला किया है। इसके अलावा हुईं मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस में अभियोग दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
अलीगंज के ग्राम सोहननगर निवासी अनेकपाल सिंह पुत्र हरप्रसाद ने बताया है कि गांव के निवासी हृदेश पुत्र ओमपाल सिंह ने वादी के घर में घुसकर मारपीट की तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जैथरा के ग्राम बनार निवासी अमरसिंह पुत्र कुशपाल पर गांव के निवासी राकेश समेत सात लोगों ने घर में घुसकर हमला किया और धमकी दी है। कोतवाली देहात के ग्राम नगला समन निवासी धर्मपाल पुत्र छोटेलाल का आरोप है कि गांव के निवासी रज्जन समेत पांच लोगों ने वादी के घर में घुसकर मारपीट कर धमकी दी है।
जलेसर थाना के ग्राम फरीदपुर निवासी गजराज सिंह की पत्नी ने बताया है कि जलेसर के ग्राम गढिया निवासी अनिल पुत्र राधेश्याम समेत दो लोगों ने अश्लील हरकतें की, विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दी। वहीं जलेसर के गढिया निवासी अनिल की पत्नी का आरोप है कि सन्नी पुत्र पप्पू ने अश्लील हरकतें की, विरोध करने पर नामजद व्यक्ति समेत छह लोगों ने धमकी दी है। पिलुआ के ग्राम दरिगपुर निवासी ओसपाल के साथ यहीं के निवासी रिन्कू समेत चार लोगों ने मारपीट कर धमकी दी है। मारहरा के मोहल्ला बस्ती निवासी जीनम पत्नी हफीज की पुत्री के साथ मारपीट कर धमकी दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts