एटा। नगर में सब्जियों के शुगर फ्री आलू के नाम पर भोले-भाले ग्राहकों को ठगा जा रहा है। बिक्रेता साधारण आलू को एक विशेष किस्म की पैकिंग में पैक कर ऊंचे दामों में शुगर फ्री के नाम पर ग्राहकों को बेच रहे।
मधुमेह रोगी न तो सब्जियों में आलू खाते थे और नहीं आलू से बने स्वादिष्ट पकवानों को जब से बाजार में सुगर फ्री आलू आना शुरु हुआ है तब से लोगों ने सुगर फ्री आलू की डिमाण्ड बढ़ जाने के कारण सब्जी विक्रेताओं ने लोगों से फरेब करना भी शुरु कर दिया साधारण आलू को एक खास किस्म के पैकेट में बंद कर उनमें एक ब्रांड का रैपर लगाकर बाजार में बेचा जा रहा है।
प्रभारी चिकत्साधिकारी का कहना है नगर में मधुमेह रोगी सुगर फ्री आलू को खरीदकर इनका सेवन कर रहे हैं लेकिन जनता को गुमराह करके सुगर फ्री आलू के नाम पर उनके साथ धोखा किया जा रहा है। साधारण आलू की कीमत से ज्यादा कीमत मुंह मांगे दाम पर खरीदने को तैयार रहते हैं।

No comments:
Post a Comment