सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना। लश्करगंज स्थित केके पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मांटेसरी विभाग में छोटे-छोटे बच्चे जवाहरलाल नेहरू की ड्रेस में स्कूल में आए। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार, प्रधानाचार्य विकास जयरथ ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात स्कूल टीचर्स ने कविता, गीत व चुटकुलों से बच्चों का मनोरंजन किया। इसी क्रम में बच्चों के लिए एक जादू के शो का भी आयोजन किया गया। डा. महेश सोम अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 बरनावा रोड पर एसजी वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष में फैंसी ड्रेस व खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसजी वर्ल्ड स्कूल के नर्सरी औऱ यूकेजी के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किए। कक्षा एक से 8 तक के बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता में जंपिंग रिंग रेस मुख्य रही। जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल सचिव संजय चौधरी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भविष्य में आगे बढ़ने, उन्नति करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने रंग बिरंगी पोशाकें पहनकर देश के महान नायकों चाचा नेहरू, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई आदि के जनजीवन की झलक प्रस्तुति की। प्रधानाचार्या श्रीमति रूचि गुप्ता मिसबाह, गुलराना, सोनी, सलोनी, पूजा, दीपा, नीरज त्यागी, अरशद, पुनीत आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे। 
       मोहल्ला बूढ़ा बाबू स्थित वीर बाल सदन पब्लिक स्कूल एवं कैलाश चंद जैन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज के संयुक्त प्रांगण में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न मनमोहक सुंदर कार्यक्रम छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए। जिसमें सबसे पहले सरस्वती मां भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तदुपरांत पंडित जवाहरलाल नेहरू महात्मा गांधी एवं सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्जित विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती जयमाला जैन प्रबंधक विनोद कुमार जैन, अरुण शर्मा एवं समस्त स्टाफ द्वारा दीप प्रज्वलन सामूहिक रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन कनिष्का जैन, शिवानी त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। मोनिका शर्मा, आंचल, निशा सैनी, रितु का विशेष योगदान रहा। सरस्वती वंदना ईशा, श्रद्धा, मानवी, गुंजन, आरोही द्वारा की गई। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
   ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में इस अवसर पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. अमरीश कुमार जैन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पहले दिन बच्चों के बीच कई मुकाबले हुए। उप प्रधानाचार्य सौरभ जैन, बबीता जैन, श्वेता वर्मा, सोनिया, नाजिया, नेहा, गीता, निशु राणा, ज्योति, निकिता राणा आदि ने सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts