भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

 सेवा को बताया सबसे बड़ी पूजा

नई दिल्ली (एजेंसी)।रविवार को हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पांच राज्यों में आगामी चुनाव को लेकर मंत्र दिए। पीएम ने कहा कि पार्टी को सामान्य आदमी के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। उन्होंने जनता की सेवा को सबसे बड़ी पूजा बताया। 
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि अपने संबोधन में पीएम ने प्रेरक मंत्र देते हुए कहा कि पार्टी को सामान्य आदमी के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। हम मेहनत व जनता की सेवा से आगे बढ़े हैं। पांच राज्यों के अध्यक्षों ने आगामी चुनाव को लेकर रिपोर्ट पेश की। पीएम ने इस पर संतोष जताया। 
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास व अपनत्व को लेकर चलना होगा। कोरोना काल का जिक्र करते हुए 19 माह में पार्टी ने महामारी के दौर में बेहतरीन सेवा कार्य किया। कार्यकर्ताओं ने सेवा की नई संस्कृति पैदा की है। 'कमल पुष्प' नाम से नमो एप पर पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का विवरण दिया जाएगा। 
बैठक के बारे में मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राजनीतिक प्रस्ताव कहता है कि साल 2004 से 2014 के बीच जम्मू-कश्मीर में आंतकवाद से संबंधित घटनाओं में कुल 2081 मौतें हुईं हैं। जबकि 2014 से सितंबर 2021 तक जम्मू-कश्मीर में 239 नागरिकों की जान गई है।
25 दिसंबर तक बूथ समितियों के गठन पर जोर
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकरी दी। उन्होंने बताया कि नड्डा ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने के लिए इस साल 25 दिसंबर तक सभी मतदान केंद्रों में बूथ समितियों का गठन, अप्रैल 2022 तक पूरे देश में पन्ना प्रमुखों की समिति का गठन और प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने की व्यवस्था करने का लक्ष्य निर्धारित किया

No comments:

Post a Comment

Popular Posts