1- केवल सेंधा नमक प्रयोग करें। थायराइड, बीपी और पेट ठीक होगा।

2- केवल स्टील के कुकर ही प्रयोग करें। अल्युमिनियम में मिले हुए लेड से होने वाले नुकसानों से बचेंगे।

3- रिफाइंड तेल के बजाय केवल तिल, मूंगफली, सरसों और नारियल का प्रयोग करें। रिफाइंड में बहुत केमिकल होते हैं, जो शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा करते हैं।

4- सोयाबीन बड़ी को 2 घंटे भिगो कर मसल कर ज़हरीली झाग निकल कर ही प्रयोग करें।

5- देसी गाय के घी का प्रयोग करें। अनेक रोग दूर होंगे, वजन नहीं बढ़ता।

6- ज्यादा से ज्यादा मीठी नीम/करी पत्‍ती अपने सब्‍जियों में डालें, सभी का स्वास्थ्य ठीक करेगा।

7- ज्यादा से ज्यादा चीजें लोहे की कढ़ाई में ही बनाएं। आयरन की कमी किसी को नहीं होगी।

8- नाश्ते में अंकुरित अन्न शामिल करें। पोषक विटामिन और फाइबर मिलेंगे।

9- सुबह के खाने के साथ देशी गाय के दूध का बना ताजा दही लें, पेट ठीक रहेगा।
10- चीनी कम से कम प्रयोग करें, ताउम्र हड्डियां ठीक रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts