मेरठ।थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित ग्रैंड ड्रीम रिसॉर्ट में शादी समारोह में बवाल हो गया। 50 से ज्यादा युवकों ने तोड़फोड़ की और कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे बारात में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि चढ़त के दौरान कुछ लोगों का दूसरे मंडप की सिक्योरिटी से झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया 

हाईवे स्थित ग्रैंड ड्रीम रिसोर्ट में सोमवार को शादी समारोह चल रहा था। पड़ोस के कोशाका रिसोर्ट में भी विवाह कार्यक्रम था। यहां चढ़त के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। इससे मंडप के मेन गेट पर आग लग गई। कोशाका के सिक्योरिटी गार्ड ने आतिशबाजी के लिए मना किया। इसके बाद युवकों ने ग्रैंड ड्रीम के सामने आतिशबाजी शुरू कर दी और सिक्योरिटी गार्ड के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सिक्योरिटी गार्ड मंडप के अंदर भागा तो आरोपियों ने उसे दौड़ा लिया। यहां दोनों मंडप के सिक्योरिटी गार्डों ने मिलकर आरोपी युवकों को घेर लिया। इस पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली योगीपुरम निवासी रिटायर्ड फौजी राधेश्याम के पैर में जा धंसी। घायल फौजी का हाईवे स्थित रीटा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts