तीन किलोमीटर तक लगी कतार
लखनऊ। दीपावली की त्योहार मनाने के बाद रविवार को लोग फिर से अपने काम-काज के लिए लौटे तो जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तो भीषण जाम लग गया। दीपावली मनाने के बाद लोगों के नोएडा व दिल्ली लौटने की वजह से बड़ी संख्या में वाहन एक्सप्रेस-वे से गुजरे। इस कारण लोगों को जाम की समस्या से गुजरना पड़ा। इतने बुरे हालात बने कि दोपहर एक बजे के बाद भीषण जाम लग गया।
मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे की आगरा-नोएडा लेन पर रविवार को वाहनों की संख्या बढ़ने से मांट टोल पर व्यवस्था चरमरा गई। टोल पर फास्टैग व्यवस्था के जवाब देने की वजह से करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक किलोमीटर तक की लाइन लग गई। टोल पार करने में ही वाहनों को आधा घंटे से भी अधिक का वक्त लग गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts