सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) दबथुवा के प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल ने पंचायत का आयोजन किया गया।
पंचायत की अध्यक्षता घनघस  खाप के चौधरी सुखपाल सिंह व संचालन रामबोस ने किया।
पंचायत में बोलते हुए युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने बताया कि  आगामी 7 दिसंबर को सिवालखास विधानसभा के दबथुवा गांव में समाजवादी व राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली होने जा रही है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शिरकत करेंगे। उन्होंने ये भी कहा की भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी सरकार है।
संजय चौधरी ने कहा कि इस बार किसान, मजदूर, व्यापारी व युवा सभी पसंद गठबंधन है। आने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन इस किसान, मजदूर, व्यापारी व युवा विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फैकने का काम करेगा।
 संजय चौधरी ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में 7 दिसंबर को संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली मे पहुंच कर सभा को सफल बनाने की अपील की।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, नदीम चौहान, रममेहर गुर्जर, सुनील रोहटा, सोनू प्रधान इकड़ी, संजय पनवाड़ी, राहुल देव, दीपक गुण जिला पंचायत सदस्य, प्रताप लोहिया जिला पंचायत सदस्य, रणवीर दहिया, विनय मल्लाहपुर, सोनू गुर्जर, कुलवंत सोलंकी, संटू गुण, मनदीप सिंह बिंद्रा आदि सैकड़ो रालोद नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts