सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सरधना पहुंचे उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगामी चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।
 भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पहुंचे।
यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका पगड़ी व शॉल और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
 क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की।
 साथ ही उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय किया और चुनाव को लेकर बेहतर रणनीति बनाने, अधिक से अधिक नए सदस्य बनाने व नए वोट बनवाने के लिए विस्तार से जानकारी दी। 
साथ ही पार्टी के निर्देशानुसार चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि इस बार भी भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में 300 सीटे जीतकर फिर से प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को मजबूत करें क्योंकि बूथ विजय से ही चुनाव विजय होता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव जैन, मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता, मनोज शर्मा, महामंत्री संकेत सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुदित माहेश्वरी, जिला शोध प्रमुख वीरेंद्र चौधरी, काव्य बंसल, रक्षित गर्ग, राजकुमार शर्मा, तेजवीर सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts