एकता भाईचारे का गुलदस्ता है धर्मनगरी-मनव्वर कुरैशी
हरिद्वार, 5 नवम्बर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी के संयोजन में हिन्दु व मुस्लिम समाज के युवाओं ने एकता भाईचारे का संदेश देते हुए दीपावली पर्व मनाया और आतिशाबाजी कर सभी को दीपावाली की शुभकामनाएं दी। दीपावली के अवसर पर मनव्वर कुरैशी के संयोजन में मुस्लिम समाज के युवाओं ने फुलझड़ी पटाखे फोड़कर दीपावली मनायी। इस अवसर पर मनव्वर कुरैशी ने कहा कि धर्मनगरी एकता भाईचारे का गुलदस्ता है।
धर्म नगरी की जनता हमेशा से ही गंगा जमुनी तहजीब का परिचय देती चली जा रही है। हिंदू मुस्लिम सभी एक दूसरे के पर्व की खुशियों में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि एकता के बल पर ही देश को मजबूती मिलती है। दीपावली पर्व सदियों से समाज को एकता के सूत्र में पिरोता चला रहा है। मिलजुल कर पर्व मनाने से खुशियां दोगुनी हो जाती हैं। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति पर चलते हुए देश को मजबूत कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के विकास में अपना योगदान दे रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा लगातार राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष पहुंचा रहा है। जिससे सभी वर्गों के लोग केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने धर्म नगरी के लोगों से एकता भाईचारा सौहार्द को बनाए रखने की अपील भी की। इस अवसर पर शहजाद कुरैशी, विपिन कुमार, हरीश शर्मा, राजू सैनी, उमेश कुमार, रमेश आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts