विधानसभा क्षेत्र के व्यक्ति की समस्या मेरी समस्या : आशीष वत्स 



  • वर्ष 2010 से विधानसभा क्षेत्र में लगातार कर रहे मेहनत
  • समय-समय पर गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से करते है मुलाकात 
  • विधानसभा क्षेत्र का विकास और सम्मान मेरी प्राथमिकता 

बुलंदशहर : विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मी तेज हो गई है। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को निकट आता देख उम्मीदवारों की तो बाढ़ सी आ गई है। हर रोज नई-नई उम्मीदवार आकर विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव आकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। इनमें कुछ उम्मीदवार तो ऐसे हैं जो चुनाव के समय में ही दिखाई देते हैं और, चुनाव होते ही वह अपने हवेली यम जाखर कैद हो जाते हैं। उसके बाद उनका तो विधानसभा के लोगों से मतलब है, और ना ही विधानसभा क्षेत्र में होने वाले दुख-सुख है। चुनाव के निकट आते ही एक उम्मीदवार ने  विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिलकर जनसंपर्क कर रहे है, जो कि पहले कई बार भी अन्य विधानसभाओं में चुनाव लड़ कर अपना नसीब आजमा चुके हैं, उनकी किस्मत ही कुछ ऐसी है कि उन्होंने अभी तक कहीं चुनाव में कामयाबी नहीं मिली है। इसके साथ ही भाजपा नेता आशीष वत्स वर्ष 2010 से लगातार विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच बने हुए हैं। पंडित आशीष वत्स विधानसभा क्षेत्र के युवाओं की धड़कन है। विधानसभा क्षेत्र का कोई गांव-कस्बा सहित कोई जाति ऐसी नहीं है जहां आशीष वत्स को सम्मान न मिलता हो। 


बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण अधिक होने के नाते इसको विधानसभा को ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब एक दर्जन उम्मीदवार भाजपा से अपनी दावेदारी दिखा रहे हैं। अभी तो कुछ बाहरी उम्मीदवार भी विधानसभा क्षेत्र में आकर अपनी दावेदारी दिखाते हुए चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। कुछ उम्मीदवार अपने दलालों के सहारे क्षेत्र में जा जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उम्मीदवार हर एक क्षेत्र, एक जाति विशेष, सहित कुछ गांव में सक्रिय हैं। जनपद बुलंदशहर के विधानसभा शिकारपुर के गांव जटपुरा निवासी पंडित आशीष वत्स वर्ष 2010 से लगातार विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच बने हुए हैं। वह जनता के हर दुख सुख में शामिल होने का प्रयास करते हैं। बीते दिनों भाजपा द्वारा उन्हें क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। जिसके बाद विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। बीते दिनों अहमदगढ, सोही,  छतारी दोराहा, किरतपुर, चौढेंरा, रानीवाला सहित दर्जनों गांव के लोगों ने उन्हें बुलाकर उनका स्वागत किया है। आशीष वत्स ने बताया वह विधानसभा क्षेत्र में निस्वार्थ लोगों की सेवा करना चाहते हैं। शिकारपुर विधानसभा से उनको पहचान वह जनता का प्यार मिला है। वह जीवन पर्यंत शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी जन्मभूमि शिकारपुर विधानसभा है। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति की समस्या मेरी अपनी समस्या है। उनका उद्देश्य सिर्फ विधानसभा का विकास और जनता का सम्मान है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts