नई शाखा मेरठ संस्कृति का दायित्व बोध समारोह संपन्न
मेरठ।पीएल शर्मा स्मारक सभागार में भारत विकास परिषद की नई शाखा संस्कृति के पदाधिकारियों का दायित्व बोध समारोह उत्साह से आयोजित किया गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सभी दायित्वधारी मौजूद रहे। मंच का संचालन कार्यक्रम संयोजक आलोक भटनागर ने किया व शाखा अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत संबोधन किया। इस मौके पर अधिष्ठापन अधिकारी डॉ आरके सिंह ने संस्कृति शाखा के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।
इस मौके पर अनुराग दुबलीश, (राष्ट्रीय मंत्री), नरेश चंद गोयल, (क्षेत्रीय मंत्री सेवा), विनीत संगल, (क्षेत्रीय मंत्री संस्कार,) एसएन बंसल, (प्रांतीय संरक्षक), शरद चंद्रा (प्रांतीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष), डॉ. आरके सिंह, (प्रांतीय महासचिव व अधिष्ठापन अधिकारी), अशोक कुमार गुप्ता (प्रांतीय वित्त सचिव) नवीन सिंघल (प्रांतीय संगठन सचिव) मेजर एसपी गौड़ (प्रांतीय मार्गदर्शक), श्रीमती नीलम शर्मा प्रांतीय (महिला संयोजिका) सुभाष चौहान (जिलाध्यक्ष) आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में संजीव गुप्ता, मनीष तिरखा, निखिल अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, नीरज भटनागर, प्रज्ञा गोयल, राकेश शर्मा, नेहा गोयल आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment