योगी का संकल्प है भयमुक्त समाज: रविन्द्रनाथ त्रिपाठी
अखिलेश राज में सिर्फ इटावा जाती थी सारी बिजली: दीनानाथ भास्कर
प्रभुनाथ शुक्ला
भदोही। भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पहले जेल से सीट निर्धारित होती थी, लेकिन योगी राज में अब जनता निर्धारित करती है। भयमुक्त समाज देने का भाजपा का वादा है। जनपद में वह दौर भी था जब हर तरह के अपराध होते थे और उन्हें संरक्षण मिलता था। लेकिन जनता ने ऐसे लोगो को सीखा दिया।
यह बात उन्होंने सोमवार को औराई के त्रिलोकपुर में स्थित सतगुरु रविदास की कुटिया पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कही। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में उनके रहते कोई अपराधी अपराध नहीं कर सकता है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति और धर्म को लेकर चलती है। ऐसी व्यवस्था अन्य दलों में नहीं है। आरोप लगाते हुए कहा कि कभी सपा और बसपा में किसी दलित को ब्लाक प्रमुख नहीं बनाया गया।
औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि सरकार टैक्स के पैसे से विकास करती है। अखिलेश के जमाने में केवल इटावा और मैनपुरी, बदायूं के लोगों को भर्ती किया गया। अखिलेश के जमाने में मोबाइल चार्ज नही होता था क्योकि पहले रामपुर, बदायूं, इटावा में बिजली जाती थी। लेकिन योगी के समय में पूरे प्रदेश में समान रूप से बिजली की आपूर्ति हो रही है। भाजपा सभी को साथ में लेकर चलती है। बसपा के बारे में कहा कि पहले प्रभारी नियुक्त कर देती थी लेकिन सब गायब हैं। पार्टी जो फैसला लेगी वह मुझे मान्य है। दीनानाथ जिंदगी भर भाजपा में रहेगा।
भाजपा में सभी पदाधिकारी को पन्ना प्रमुख बनाने की बात कहीं। विधायक ने क्षेत्र में 22 रामलीला मंच बनाने के लिए धन भी अवमुक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने विधायकों के विकास कार्यों की सराहना की। भाजपा का कार्यकर्ता एक ऐसा सैनिक है जो भारत मां को सर्वस्व न्यौछावर करने को तैयार रहता है। कार्यक्रम में भाजपा के भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व सांसद पंड़ित गोरखनाथ पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, अनिता गौतम, राकेश दूबे, कपिल मिश्रा समेत काफी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र दूबे ने किया।

No comments:
Post a Comment