बागपत।डगरपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल व उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लीलू पहलवान ने अपने पिता चौधरी ब्रह्मपाल सिंह की स्मृति में विशाल ईनामी दंगल एवं यूपी- हरियाणवी रागनी कंपटीशन कराया।
इस मौके पर भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में प्रथम आने वाले पहलवान को 2 लाख 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख 51 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपये की नगद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले मनुपाल बंसल ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर सांसद संगमपाल प्रतापगढ़, मुखिया गुर्जर, नंदकिशोर गुर्जर विधायक लोनी, प्रशांत चौधरी पूर्व विधायक, ईश्वर मावी, ईश्वर पहलवान ब्लाक प्रमुख बुलन्दशहर, देवेंद्र त्यागी जिला पंचायत सदस्य, संजय डीलर जिला पंचायत सदस्य, जानकी दास महाराज शनि देव कोसी कला, प्रवीण महाराज प्रदेश अध्य्क्ष देव सेना, लालबाहर एसीपी दिल्ली पुलिस, अभिजीत शर्मा आदि थे।

No comments:
Post a Comment