मुजफ्फरनगर। एसडी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सम्मानित पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता चमन सिंह उपाध्याय (अध्यक्ष पउप्र) तथा संचालन केपी सिंह जिलाध्यक्ष व तेजपाल सिंह योगी मुजफ्फरनगर महामंत्री ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में आगामी 05 दिसम्बर 2021 को होने वाले महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु व राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
 चमन सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री तेजपाल सिंह योगी ने सौराज सिंह (नंगला रेता) को जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts