कुरुक्षेत्र. राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में 376वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में सेवानिवृत मुख्य तकनीकी अधिकारी नरेश सैनी मुख्यातिथि के रूप में पधारे जबकि रक्त कोष अधिकारी डॉ. रमा की अध्यक्षता एवं नेतृत्व में रक्तदान शिविर पूर्ण हुआ. डॉ. विनोद तंवर शिविर में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे हुए थे. मुख्यातिथि नरेश सैनी ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य का कार्य है और सभी को चाहिए कि वे रक्तदान करें. डॉ. विनोद तंवर ने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती. डॉ. रमा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में शीघ्र ही रक्त से प्लेटलेट्स बनाने का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा. शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का धन्यवाद किया और कहा कि प्रत्येक वर्ष लगभग ढेड़ लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपना जीवन समाप्त कर देते हैं और लगभग 5 लाख से अधिक घायल हो जाते हैं. आज का शिविर थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों और सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समर्पित है. उन्होंने कहा कि आज डेंगू के कारण रक्त के अभाव में लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है. ऐसे में सभी को चाहिए कि वे नियमित रक्तदान करें. शिविर में इन्होने किया रक्तदान- पवन कुमार, नरेश कुमार, विशाल, संदीप कुमार, संजय साइन, विरेन्द्र, सुखविंद्र मास्टर, प्रवीण धीमान, संदीप कुमार, राम कर्ण आदि.
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों और थैलिसिमिय पीड़ित बच्चों को समर्पित रक्तदान शिविर लगा
By News Prahari -
Tags:
कुरुक्षेत्र.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
न्यूज़ प्रहरी । नव वर्ष की शुरुआत भारत में जहां सीडीएस की नियुक्ति से मिली ताकत से हुई है वहीं पाकिस्तान में इसकी शुरुआत दहशत में हुई...
-
न्यूज़ प्रहरी । तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर(NRC) का विरोध करने वाली एक महिला पुलिस की नजर...

No comments:
Post a Comment