मेरठ ने 3598.23अंक  प्राप्त कर पायी 27 वीं रैंक 

मेरठ।  शनिवार को शहर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।देश में मेरठ का गौरव और अधिक बढ़ गया। जब शनिवार दोपहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम जारी हुआ। विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित समारोह मेंं मेरठ कैंट ने स्वच्छता के मामले में 62 छावनियों में से दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं मेरठ शहर को फास्टेस्ट मूवर बिग सिटी का अवार्ड मिला है। मेरठ को इससे पहले ये अवार्ड नहीं मिला था। यह पहली बार है, जब मेरठ को राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिला है। इसके साथ ही मेरठ को स्वच्छ सर्वेक्षण में 3598.23 अंक मिले हैं और 27वीं रैंक हासिल की है।



 बतादें  पिछले साल मेरठ नगर निगम की रैंकिंग 41वीं थी।  10 से 40 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में नवी मुंबई को इंडियाज क्लीनेस्ट बिग सिटी, गाजियाबाद को बेस्ट बिग सिटी इन इनोवेशंस एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज का राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने पुरस्कारों की घोषणा की थी।नगर निगम की ओर से महापौर सुनीता वर्मा व नगर आयुक्त मनीष बंसल अवार्ड लेने पहुंचे।  वही कैंट बोर्ड केसीईओ  नवेंन्द्र नाथ पुस्कार ने राष्टï्रपति हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। 

नगर निगम ने बड़े पैमाने पर की थीं तैयारियां

 2021 के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निगम ने बड़े पैमान पर तैयारियां की थीं। जिनमें प्रमुख रूप से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सभी वार्डों में अधिकतम घरों तक पहुंचाने का प्रयास किया। ओडीएफ प्लस प्लस के लिए सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों को आधुनिक तरीके से बनाया गया। जिसका परिणाम स्वरूप ओडीएफ प्लस प्लस फ्री वाले शहरों की श्रेणी में आने में कामयाब हुए। पुराने कूड़े के निस्तारण के लिए गांवड़ी में पूर्व से ही प्लांट स्थापित किया गया है। जिससे कूड़े के लगे ढेर का निस्तारण संभव हो पाया। वहीं लोहिया नगर में आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट की स्थापना की गई। त्वरित रूप से वहां कूड़े के लगे ढेर का निस्तारण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न सोसाइटी, विभिन्न प्रतिष्ठानों व लोगों के बीच में स्वच्छता की जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts