मेरठ। अगले साल होने वाल विधान सभा चुनाव से पूर्व ही अवैध हथियारों की दस्तक आरंभ हो गयी है। दौराला के रूहासा गांव में पूर्व उप प्रधान के घर से मिला हथियारों के मिले जखीरे से आरंभ हो गयी है।
 पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया दौराला थाने के रूहासा गांव में पूर्व उप प्रधान सदरूददीन के पुलिस की छापेमारी में उनके पुत्र शवी अख्तर व रजी अख्तर भारी मात्रा अवैध अस्लाह व कारतूस  केा बरामदकिया है। जिसमें 315 बोर की राइफल, 303बोर का  डबल बैरल तंमचा,127 जिंदा कारतूस 12बोर 23 कारतूस  303 बोर के अतिरिक्त अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये है। है। 



पकडे गये शवी ने बताया उसने कारतूस यूपी पुलिस में  तैनात रूहासा निवासी जहीन से पांच हजार रूपये  में खरीदे थे। फैक्ट्री मेड रायफल गांव  के ही निजाज से खरीदी थी। बदुंक वस तमंचे व कारतूस लावड निवासी शमीम से 50 हजार रूपये में ख्रीदे थे। उसने बताया वह खाली खोखों को  भरकर बेचता है। उन्होंने बताया अभियुक्तों के बयान के आधार पर अन्य लोगों की जांच पडताल की जा रही है। कारतूस मे पुलिस कर्मी आये नाम पर एसपी सिटी ने कहा गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद भी जो तथ्य सामने निकल कर आएंगे उसी केआधार पर कार्यवाही की जाएगी।
 एक बात तो साफ हैअगले साल होने वाले विधान चुनाव से पूर्व जिले में अवैध हथियारों की सुगबुहाट आरंभ हो गयी है। चुनाव का इतिहास रहा है। चुनाव से पूर्व अवैध हथियारों की खरीदफरोख्त आरंभ हो जाती है। मेरठ के  राधना गांव में पुलिस व एनआइए अवैध हथियारों को कई बार छापेमारी की चुकी है। सवाल यह उठता है। चुनाव के समय ही पुलिस इन हथियारों को बनाने वालों की याद क्यों आती है। जबकि उनका धंधा चुनाव से पूर्व भी चलता रहता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts