मेरठ। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से सलावा में बनने जा रहे खेल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने के साथ-साथ खेल विश्वविद्यालय का निर्माण विश्वस्तरीय होगा।

लोक निर्माण विभाग ने खेल विवि के निर्माण के क्रम में कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। शासन स्तर पर जारी किए गए टेंडर में देशभर से लगभग 21 कंसलटेंट कंपनियों ने भाग लिया। कंसलटेंट कंपनी विवि का स्ट्रक्चर व उसका प्लान तैयार करेगी। यह सभी देश की वो बड़ी कंपनियां हैं, जिन्होंने मणिपुर व गुजरात जैसे कई बड़े खेल विश्वविद्यालयों के निर्माण के लिए डिजाइन व तकनीकी सुझाव उपलब्ध कराए हैं। जल्द ही शासन स्तर पर कंसलटेंट कंपनी नियुक्त कर ली जाएगी। इस प्रक्रिया में लोक निर्माण विभाग ने रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (प्रस्ताव के लिए अनुरोध) के तहत कंपनियों की जानकारी मांगी थी। उधर, मेरठ के लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड भवन) ने आर्किटेक्चर ड्राइंग की सहायता से डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर मुख्य अभियंता (भवन सेल) लखनऊ को भेजी है। जिसमें विवि के निर्माण की लागत 574 करोड़ आंकलित की गई है। यह डीपीआर हरी झंडी मिलने के बाद शासन स्तर पर खेल निदेशालय को भेज दिया गया है। सरधना के सलावा में गंगनहर किनारे 36.98 एकड़ भूमि में खेल विवि का निर्माण प्रस्तावित है।

लखनऊ से होगी कंसलटेंट एजेंसी की नियुक्ति

खेल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए नियुक्त की जाने वाली कंसलटेंट कंपनी लगभग 24 एकड़ में भवन निर्माण करेगी। इसके लिए कंपनी को लगभग 2.89 करोड़ की फीस भी दी जाएगी। लखनऊ से जारी हुए कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर रिक्वेस्ट फार प्रपोजल में इसकी पूरी जानकारी दी गई है। इसकी अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। जल्द ही कंपनी को चयनित कर लिया जाएगा।

यह होगी कंसलटेंट कंपनी की जिम्मेदारी।

खेल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग लखनऊ से कंसलटेंट की नियुक्ति करेगा। कंसलटेंट कंपनी ही डिटेल डिजाइन की रिपोर्ट तैयार कर मिट्टी आदि की जांच करेगी। कंसलटेंट नियुक्त होने के बाद साइट का निरीक्षण किया जाएगा। कंसलटेंट ही डिजाइन तैयार करने के बाद लोक निर्माण विभाग को इसे सौंपेगा। लोक निर्माण विभाग केवल निर्माण कार्य की निगरानी करेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts