अगरतला नगर निगम की सभी सीटों को जीता
अगरतला। त्रिपुरा में रविवार को नगर निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। काउंटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं ताकि कानून व्यवस्था ना बिगड़े। भाजपा ने अगरतला के 51 वार्डों में से 51 वार्डों पर जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा कई सीटों पर पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा, माकपा और टीएमसी के बीच है।
राज्य चुनाव आयोग ने कहा, त्रिपुरा में निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने 51 सदस्यीय अगरतला नगर निगम (एएमसी) की सभी सीटों पर जीत हासिल की है। विपक्षी टीएमसी और सीपीआई (एम) एएमसी में खाता खोलने में विफल रही। त्रिपुरा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी 334 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 112 सीटों और 19 नगर निकायों में पार्टी ने पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। अब आज 222 सीटों पर वोटों की गिनती की जा रही है। इन 222 सीटों पर 785 उम्मीदवार मैदान में हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts