बरवाडीह। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को धूमधाम से प्रकाश का पर्व दीपावली मनाया गया। दीपावली को लेकर पूर्व से ही लोगों में उत्साह देखने लायक था जहां कोरोना संक्रमण और महंगाई के बावजूद लोगों में दीपावली का उत्साह कम नहीं था जहां घरों को फूलों और लाइट सजाने के साथ-साथ दिए और रंगोली सजाने का काम किया गया था। वही दीपावली को लेकर बच्चों का उत्साह भी चरम पर था जहां रंग-बिरंगे आतिशबाजी के बीच बच्चे भी दीपावली का उत्सव मना रहे थे। दीपावली को लेकर देर रात तक प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ आसपास के इलाकों में संचालित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना का आयोजन भी किया गया था जिसमें पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा की स्थापना अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में व्यवसायियों के द्वारा की गई। वही प्रखंड के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में भी इस बार दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया जहां दीपावली को लेकर पूरे मंदिर परिसर को मंदिर समिति के सदस्यों के साथ साथ संघ और भाजपा परिवार से जुड़े लोगों के द्वारा दीए सजाने का काम किया गया था मंदिर परिसर के सभी सीढ़ियों और मंदिरों को दिए जला कर पूजा अर्चना की गई जिससे पूरा प्रखंड क्षेत्र दिए कि रोशनी से जगमग आ रहा था। उधर दीपावली को लेकर पुलिस टीम ही पूरी तरीके से सतर्कता थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा पूरी रात थाना क्षेत्र में गश्ती अभियान भी चलाया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts