40 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिलाएगा बड़ी जीत प्रभुनाथ शुक्ला भदोही। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा 2022 के आम चुनाव में चुनाव में महिलाओं को विधानसभा में 40 फिसदी टिकट देने की घोषणा को शमुना मुशीर ने अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश की आधी आबादी को देश व प्रदेश की मुख्य धारा से जोङने व उन्हें राजनीति में भागीदारी देकर सशक्तीकरण करने का जो वीणा उठाया है वह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे ज्यादा गृहणी महंगाई को लेकर त्रस्त है। प्रदेश की योगी सरकार के लगभग पांच साल का कार्यकाल पूरा होने को चला है। यह रोज़ लोकलुभावन घोषणाये करते रहे हैं। पिछली सरकारों के कामों को अपना बताते हुए उद्घाटन पर उद्घाटन करते रहे। वास्तविकता यह है कि योगी प्रदेश के सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए है। इनके कार्यकाल में हर वर्ग के लोग परेशान है। कांग्रेस ने महिला घोषणा पत्र मे कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश मे वीरांगनाओ के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोलने, आशा और आंगनबाङी कार्यकर्ताओं को दस हज़ार मानदेय देने, इण्टर पास छात्राओं को स्मार्ट फ़ोन और स्नातक पास छात्राओं को इलैक्ट्रॉनिक स्कूटी देने, साल में तीन ईधन गैस भरा सिलेंडर मुफ्त देने समेत कई घोषणाएं की हैं।
No comments:
Post a Comment