जरुरतमंदों को नियमित भोजन वितरण किया जाता है- डॉ. वर्मा
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा धनतेरस पर मथाना के ईंट भट्ठे पर जरुरतमंदों को भोजन परोसा गया। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए भी पिछले तीन दिनों से निरंतर सैक्टर 3 में भोजन वितरण किया जा रहा है। समाजसेवी दुष्यंत शर्मा और उनके सहयोगियों के नेतृत्व में सैक्टर 3 में भोजन वितरित किया गया। हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा की देखरेख में प्रतिदिन भोजन तैयार करके परोसा जाता है। इस अवसर पर रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ उप प्रधान कर्म चंद, सीता और अशोक आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment