सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने आगामी 7 दिसंबर को दबथुवा में होने वाली संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए कालीना आदि विभिन्न गांवों में मीटिंग कर जनसंपर्क किया। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शिरकत करेंगे 7 दिसंबर को गांव दबथुवा में होने वाली महारैली को संबोधित करेंगे। मीटिंग में चौधरी यशवीर सिंह ने बोलते हुए कहा कि तीन कृषि कानून वापस लेने में सरकार ने बहुत देर की है। यह कानून अगर सरकार पहले ही वापस ले लेती तो 700 किसान शहीद न होते। भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग दुखी है। पुलिस सुरक्षा के बीच भी लोग सुरक्षित नही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार किसान, मजदूर, व्यापारी व युवा सबकी पसंद गठबंधन है। रालोद व सपा इस बार मिलकर उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देगा। सभी लोगो ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में दबथुवा पहुंच कर संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर बॉबी, रामफल शर्मा, सतपाल प्रधान, फूलकुमार आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment